
बोराई से वायरल हुए वीडियो प्रकरण में तत्काल DSP स्तर से जांच आदेशित, वीडियो में आंशिक घटनाक्रम प्रदर्शित
धमतरी। बोरई से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें थाना प्रभारी द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीएसपी स्तर के अधिकारी से जांच आदेशित की गई है।उक्त प्रकरण में प्रारंभिक तौर पर सामने आ रहा है कि जिले में अवैध तस्करी विशेषतौर से गांजे का परिवहन रोकने हेतु विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर नाका चेकिंग सक्रिय की गई है जिसके अंतर्गत बोरई थाना क्षेत्र में भी नाकेबंदी कर उड़ीसा से आने वाले ऐसे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी,इसी दौरान संबंधित व्यक्ति के वाहन को पुलिस के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, किंतु वाहन को तेजी से आगे बढ़ा दिया गया, जिस पर थाना प्रभारी द्वारा उसका पीछा करके बाजार क्षेत्र में वाहन रुकवाने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा थाना प्रभारी को उकसाते हुए न केवल अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया बल्कि शासकीय कार्य में बाधा भी उत्पन्न किए जाने की बात आ रही हैं। साथ ही व्यापारी द्वारा घटना का एक वीडियो वायरल किया गया है, जो खुद को कार्यवाही से बचाने के लिए किया जाना दिखाई दे रहा है। वीडियो का यह भाग घटना के एक हिस्से तक सीमित है।इस मामले में विस्तृत जांच जारी है,तथा तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

