
धमतरी। जिले के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 9 मई से 8 जून तक जिला मुख्यालय में किया जा रहा है। शिविर में ओलंपिक, एशियन गेम्स एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल खेलों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि प्रतिभागियों को उच्च स्तर की खेल जानकारी और प्रशिक्षण मिल सके।इस पहल से न केवल खिलाड़ियों की कौशल क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि जिले में खेल का माहौल भी मजबूत होगा और नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
शिविर में जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं (30 जून की स्थिति में) भाग ले सकेंगे।प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक और शाम 5:30 से 7:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।


