शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूसरे ही दिन दूल्हे ने दी जान, कारण अज्ञात

धमतरी। शादी की खुशियां उस वक्त गहरे शोक में बदल गईं, जब एक नवविवाहित युवक ने विवाह के दूसरे ही दिन अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार, ग्राम कन्हारपुरी निवासी,सिद्धेश्वर कंवर उम्र 28 वर्ष,का विवाह महासमुंद के समीप ग्राम डोकरपाली में संपन्न हुआ था।विवाह के बाद बारात सकुशल लौट आई और 17 अप्रैल की रात कन्हारपुरी में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और नववधू पक्ष के लोग शामिल हुए। देर रात तक हंसी-खुशी का माहौल बना रहा।लेकिन अगली सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।अनहोनी की आशंका में जब खिड़की से देखा गया, तो सिद्धेश्वर का शव फंदे पर लटका मिला।जिसकी सूचना तुरंत कुरूद थाना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *