जिले में देशी शराब का स्टाक खत्म, शौकीन भटक रहे

पिछले चार-पांच दिनों से बनी हुई है शराब दुकानों में किल्लत

धमतरी। जिले में संचालित 27 देशी-विदेशी शराब दुकानों में पिछले कुछ दिनों से शराब की किल्लत बनी हुई है।मीडियम सप्लाई वाले अंग्रेजी शराब कुछ जगहों पर उपलब्ध है।शराब नहीं मिलने से शौकीनों में नाराजगी है।साथ ही शराब के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।पूरे प्रदेश में शराब की किल्लत बनी हुई है।वहीं शराब शौकीनों की परेशानी बढ़ गई है,वे महुआ शराब ढूंढने,वनांचल क्षेत्र के गांवों की ओर रूख कर रहे हैं।जिससे गांवों में अवैध महुआ शराब की बिक्री बढ़ चुका है।तथा शराब की किल्लत को देखते हुए महुआ शराब के दाम भी बढ़ा दिए है।दुकानों में शराब सप्लाई नहीं होने का मुख्य कारण शराब दुकानों का नया टेंडर है। टेंडर लेने वालों ने अब तक सप्लाई शुरू नहीं की है, लेकिन आबकारी विभाग के अनुसार जल्द ही शराब सप्लाई शुरू होने की संभावना है।उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले के सभी शराब दुकानों में सुबह से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है।जिला आबकारी विभाग की मानें, तो प्रतिदिन जिले में 70 से 80 लाख रुपये के शराब की बिक्री होती है। शराब दुकानों में शराब की सप्लाई बंद होने से विभाग को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, इससे विभाग को प्राप्त राजस्व लक्ष्य प्रभावित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *