डॉ. भीमराव अंबेडकर के 136वीं जयंती पर जिला स्तरीय संगोष्ठी संपन्न

धमतरी। संविधान निर्माता Bhimrao Ambedkar के 136वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों, योगदान तथा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने डॉ. पांडे ने कहा कि अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन का अद्वितीय उदाहरण है। बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए भी शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।तथा भारतीय संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अधिकार, न्याय और अवसर प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया।आज के समय में उनके विचारों को केवल स्मरण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहार में उतारना आवश्यक है।अतः युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ें तथा समाज में भेदभाव, असमानता और कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाएं।भाजपा जिलाध्यक्ष कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत को जो संविधान दिया, वह देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की मजबूत नींव है। बाबा साहेब का “अंतिम व्यक्ति तक न्याय” का विचार आज भी मार्गदर्शक है और भारतीय जनता पार्टी उसी सोच के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है।कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और समाज में समानता व भाईचारे का वातावरण बनाए रखें।वहीं जिला प्रभारी ने कहा कि डॉ.अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को समान अवसर देने का जो सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी हम सभी की है।अतःभाजपा संगठन बाबा साहेब के सिद्धांतों समरसता, समानता और न्याय,को आत्मसात करते हुए कार्य कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *