गोकुलपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में नए शिक्षा सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

धमतरी। गोकुलपुर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नए शिक्षा सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार कक्षा पहली से बारहवीं तक रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 10 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी 5 मई तक ऑनलाइन वेबसाइट www.cgschool.in/saems के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।यदि रिक्त सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो चयन प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से की जाएगी।वहीं कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को महतारी दुलार योजना के अंतर्गत प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *