

धमतरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री साय 17 अप्रैल को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।इस अवसर पर धमतरी जिले की दो सड़क परियोजनाओं का भी वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन किया जाएगा।इन सड़कों की कुल लंबाई 11.45 किलोमीटर है।इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार जैसी मूलभूत सुविधाओं तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी।यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, धमतरी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अमले की उपस्थिति रहेगी।


