

नवाचार और फसल विविधीकरण ही किसानों की आय बढ़ाने का सबसे प्रभावी मध्यम : कलेक्टर
धमतरी। कलेक्टर मगरलोड विकासखंड के ग्राम बुड़ेनी पहुंचे, जहां राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत की जा रही मूंगफली की खेती का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के लगभग 113 किसान रबी सीजन में मूंगफली की खेती कर रहे हैं। साथ ही लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में सब्जी उत्पादन भी किया जा रहा है, जिससे उनकी आय के स्रोतों में विविधता आई है। किसानों ने जानकारी दी कि मूंगफली का औसत उत्पादन 7 से 8 क्विंटल प्रति एकड़ हो रहा है, जिसे लगभग 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से बाजार में बेचा जा रहा है।इससे किसानों को अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है।
कलेक्टर ने किसान टिकेश साहू के खेत में पहुंचकर मूंगफली की खेती का अवलोकन किया और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की सराहना की।एवं किसानों से बीज उपलब्धता, सब्सिडी तथा अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ के संबंध में भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाएये।तत पश्चात ग्राम बुड़ेनी स्थित दुग्ध संग्रहण केंद्र का भी निरीक्षण किया।तथा ग्रामीणों से दुग्ध उत्पादन, संग्रहण एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए इसे और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।


