
धमतरी में रील/फोटोग्राफी प्रतियोगिता 17 से 24 अप्रैल तक
धमतरी। जिले की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक आकर्षक रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 24 अप्रैल तक किया जा रहा है। जिसमें जिले के युवा, फोटोग्राफी प्रेमी और आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग ले सकेंगे।इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को धमतरी की अनदेखी एवं मनमोहक लोकेशनों से परिचित कराना है। प्रतिभागियों को जिले के प्रसिद्ध एवं रमणीय स्थलों जैसे गंगरेल बांध, रुद्री, सिहावा क्षेत्र, जंगलों और झरनों की आकर्षक फोटो या रील तैयार कर भेजनी होगी।एवं चयनित फोटो और रील को “Yuva Fest” के आधिकारिक इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को व्यापक पहचान मिलने का अवसर भी प्राप्त होगा।
प्रतियोगिता में विजेता का चयन सोशल मीडिया पर जिस प्रतिभागी की फोटो या रील को सबसे अधिक लाइक और कमेंट प्राप्त होंगे, उसे विजेता घोषित किया जाएगा।तथा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा, जिससे युवाओं में रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलेगा।अतः प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टियां व्हाट्सएप नंबर +91 6268 520 889 पर भेजनी होंगी।


