थाना अर्जुनी पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता, बेसहारा महिला को दिलाया उपचार

न्यायालय की अनुमति से बिलासपुर सेन्द्री केन्द्र में कराया गया भर्ती

धमतरी। थाना अर्जुनी पुलिस को ग्राम कलारतराई, क्षेत्र में एक अज्ञात महिला भटकती हुई पाई गई। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम सुनीता (उम्र लगभग 42-45 वर्ष) बताया,महिला की मानसिक स्थिति असामान्य होने तथा असहाय अवस्था को देखते हुए सुरक्षार्थ सखी सेंटर धमतरी के सुपुर्द किया गया।साथ ही पुलिस द्वारा असहाय एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए तत्काल आवश्यक सहायता एवं उपचार उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया था।एवं महिला के स्वास्थ्य एवं मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसे जिला चिकित्सालय  में परीक्षण हेतु ले जाया गया, जहां परीक्षण उपरांत उसकी मानसिक स्थिति को गंभीर मानते हुए उसे बेहतर उपचार हेतु मानसिक उपचार केन्द्र सेन्द्री,रिफर किया गया।तत्पश्चात मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,से अनुमति प्राप्त कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए,महिला को मानसिक उपचार केन्द्र सेन्द्री, बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *