श्री विष्णु महायज्ञ एवं सत्संग में शामिल हुईं रंजना साहू,

पूज्य गुरुदेव से लिए आशीर्वाद

धमतरी।  ग्राम देवता जाम चौरा प्रांगण, खैरबना कला (कबीरधाम) में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं मानस प्रवचन सत्संग कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू विशेष रूप से शामिल हुईं।इस दौरान स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्री विष्णु महायज्ञ में आहुति अर्पित कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।कहा कि ऐसे दिव्य आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।पूज्य गुरुदेव के आशीर्वचन समाज को सही दिशा देने वाले और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाले होते हैं,संतों का सानिध्य मानव जीवन को सार्थक बनाने का माध्यम है और उनके मार्गदर्शन से समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है।कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।सभी ने मिलकर धार्मिक अनुष्ठान एवं सत्संग का लाभ लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *