
धमतरी। ग्राम परसुली में जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन के मुख्य अतिथ्य एवं जनपद सदस्य गीतेश्वरी साहू के अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की राशि से जोगी तालाब में शेड निर्माण कार्य तथा बोर खनन कार्य का विधिवत भूमि पूजन आयोजित किया गया।
इस अवसर पर देवांगन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है।शेड निर्माण होने से ग्रामीणों को वर्षा एवं धूप से सुरक्षा मिलेगी तथा सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।वहीं बोर खनन कार्य से ग्राम में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके।वहीं जनपद सदस्य ने कहा कि ग्राम के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।


