समय-सीमा बैठक

योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री मिश्रा

धमतरी। कलेक्टर ने आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की गहन एवं बिंदुवार समीक्षा की।एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन लक्ष्यानुरूप, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।बैठक में खाद्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आदिवासी विकास, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि, लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा शहरी विकास एवं अवसंरचना विभागों की विस्तार से समीक्षा की गई।तथा प्रत्येक विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए 24-25 अप्रैल को आयोजित होने वाली इंटर कॉलेज प्रतियोगिता की तैयारियों को व्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत कॉलेजों के सुदृढ़ीकरण, नए शैक्षणिक प्रोजेक्ट, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, इन्क्यूबेशन गतिविधियों तथा आईटीआई उन्नयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए इनमें और तेजी लाने और युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने पर विशेष बल दिया।वहीं समाज कल्याण एवं आदिवासी कल्याण योजनाओं के तहत सक्षम योजना, छात्रावास उन्नयन, धरती आबा उत्कर्ष अभियान, पीएम-जनमन तथा आजीविका कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ लागू करने के निर्देश दिए।तथा उद्योग, एमएसएमई एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देना तथा स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *