आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन

धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी के तहत आमापारा वार्ड क्रमांक 11 के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-2 में सहायिका भर्ती के लिए 27 अप्रैल तक ई-भर्ती पोर्टल URL:-https://aww.e-bharti.in/ के जरिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इस पद के लिए 18 से 44 वर्ष तक की आयु की आठवीं उत्तीर्ण,उसी वार्ड की महिला आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।एवं आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र या वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज होने का क्रमांक की प्रतिलिपि संलग्न करना अनिवार्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *