धमतरी में गूंजेगी छत्तीसगढ़ी सुरों की धमक

प्रसिद्ध गायक नितिन दुबे देंगे शानदार प्रस्तुति

धमतरी। डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में 2 से 4 नवम्बर तक जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा।पहले दिन मुख्य आकर्षण होगा छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक नितिन दुबे का लाइव संगीत कार्यक्रम, जो शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा।छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़े दुबे अपनी मधुर आवाज और लोक संस्कृति से ओत-प्रोत गीतों के लिए जाने जाते हैं।वह सुपरहिट गीतों से संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।उनकी गायकी में छत्तीसगढ़ी लोकधुनों की मिठास और आधुनिक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिलता है।इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों की लोकनृत्य प्रस्तुतियाँ, हस्तशिल्प प्रदर्शनियाँ, स्व-सहायता समूहों की प्रदर्शनी, और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *