शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

धमतरी। देश एवं प्रदेश के साथ ही जिले में भी स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कलेक्टर कार्यालय में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अपर कलेक्टर रीता यादव ने कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियो को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।इस मौके पर अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी, डिप्टी कलेक्टर, कलेक्टोरेट, जनसंपर्क, खाद्य, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की सामुदायिक शपथ ग्रहण की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *