राज्योत्सव जिला स्तरीय कार्यक्रम

मुख्य अतिथि होंगे विधायक अजय चन्द्राकर

धमतरी। जिला मुख्यालय में 2 से 4 नवम्बर तक जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एकलव्य खेल परिसर में किया जाएगा।समारोह के अंतर्गत राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतिदिन सायं 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर के कलाकार भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।विधायक अजय चन्द्राकर मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है।साथ ही विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए जाएंगे, जो प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आम नागरिकों के लिए निःशुल्क अवलोकन हेतु खुले रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *