
धमतरी। युवाओं को आधुनिक विषयों में दक्ष बनाने तथा आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक,के मध्य अनुबंध संपादित किया गया है।इस अनुबंध के अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत “लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर (लेवल-3)” प्रशिक्षण का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। यह पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य रखा गया है।इच्छुक अभ्यर्थी 1 नवम्बर से कार्यालयीन समय में आवेदन पस्तुत कर सकते हैं।


