
कला से सजे शहर, विजेताओं को मिले 21 हजार का ईनाम
धमतरी। शहर की सुंदरता और सृजनशीलता को निखारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा ‘चमकारी कार्यक्रम का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से इंडोर स्टेडियम धमतरी में आयोजित किया।इस कार्यक्रम में शहर के कलाकारों, युवाओं एवं विद्यालय–महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी कला, रचनात्मकता और सामाजिक संदेशों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रतिभागी दीवार चित्रकला, पोस्टर, स्केच, पेंटिंग आदि के माध्यम से अपनी कला प्रस्तुत कर सकेंगे।प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार ₹21,000 तथा दूसरा पुरस्कार ₹15,000 से सम्मानित किया जाएगा।


