छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में भूपेंद्र साहू बने प्रदेश उपाध्यक्ष, राममिलन और गितेंद्र को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर 64 सदस्यीय कार्यकारिणी का विस्तार, धमतरी जिले को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर गठित 64 सदस्यीय कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. भूपेंद्र साहू बने प्रदेश उपाध्यक्ष, राममिलन और गितेंद्र बने प्रदेश सचिव

इसमें धमतरी जिले से डॉ. भूपेंद्र साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राममिलन साहू एवं गितेंद्र साहू को प्रदेश सचिव तथा नीलम साहू को प्रदेश सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री

मीडिया प्रकोष्ठ में दिलीप कुमार साहू को प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं कौशल स्वर्णबेर, चंदन साहू, प्रदीप साहू, कमलेश साहू एवं राहुल सोन को सलाहकार मंडल में शामिल किया गया है।वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संतोष साहू (रायपुर), राकेश साहू (गरियाबंद), दीनदयाल साहू (भिलाई), अनंतराम साहू (रायपुर), संदीप साहू (राजनांदगांव), संतोष साहू (कसडोल), सतीश साहू (जगदलपुर), चूड़ामणि साहू (रायगढ़), डॉ. भूपेंद्र साहू (धमतरी) एवं महेंद्र साहू (रायपुर) को जिम्मेदारी मिली है।इसके अलावा पवन कुमार साहू को प्रदेश कोषाध्यक्ष और वाकेश साहू को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश सचिव पद पर 15 तथा सह-सचिव पद पर 10 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। वहीं 20 पत्रकारों को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

समाज की गतिविधियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर रहेगा जोर

प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार साहू ने बताया कि कार्यकारिणी विस्तार का उद्देश्य विभिन्न जिलों के पत्रकारों के बीच समन्वय बढ़ाना तथा समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों और जनहित के कार्यों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाना है। नई कार्यकारिणी सामाजिक एकता, जनजागरूकता और समाजहित के कार्यों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी मंच प्रदान करेगी।धमतरी जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां मिलने पर समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *