एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक संबल

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से आसान हुई धान बिक्री, रबी फसल की तैयारी और बच्चों की पढ़ाई में राशि खर्च करेंगे किसान लखिराम साहू

धमतरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था किसानों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत खरीदी के शुभारंभ दिवस 15 नवंबर को ग्राम बोरीद खुर्द के किसान लखिराम साहू ने सोरम धान खरीदी केंद्र में एक ही दिन में अपनी उपज का विक्रय किया।

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान विक्रय की प्रक्रिया हुई आसान

लखिराम साहू के पास कुल दो एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें एक एकड़ ग्राम बोरीद खुर्द और एक एकड़ ग्राम पुरुर में स्थित है। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से 18 क्विंटल धान का टोकन प्राप्त किया और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी पूरी उपज बेच दी।बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से टोकन प्राप्त करना आसान हुआ है और खरीदी केंद्र में भी धान विक्रय की प्रक्रिया सुविधाजनक रही।

कुल 21 क्विंटल उत्पादन में से 3 क्विंटल शेष धान पर आदान सहायता मिलने की उम्मीद

साहू के अनुसार इस वर्ष उनके खेतों में कुल 21 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ है, जिसमें से 18 क्विंटल का विक्रय किया गया है। शेष 3 क्विंटल धान पर कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता मिलने की जानकारी से उन्हें अतिरिक्त आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे आगामी रबी फसल की तैयारी, घरेलू जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई में करेंगे।

परिवार को शासन की विभिन्न योजनाओं का मिल रहा है लाभ

उन्होंने बताया कि उनके परिवार को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास मिला है। वहीं महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। उनके बेटे और बहू के नाम से भी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है तथा बहू को भी महतारी वंदन योजना की राशि मिल रही है।लखिराम साहू के लिए ऑनलाइन टोकन की सुविधा, व्यवस्थित धान खरीदी और शासकीय योजनाओं से मिल रही सहायता से उन्हें परिवार की जरूरतों के साथ अगली फसल की तैयारी में भी सहारा मिल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *