धमतरी में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 3,337 किसानों से 11,434 मीट्रिक टन धान की खरीदी

19 नवंबर के लिए 1,017 किसानों को टोकन जारी, उपार्जन केंद्रों में सुविधाओं और पारदर्शी व्यवस्था पर जोर

धमतरी। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। अब तक जिले के 3,337 किसानों से कुल 11,434.20 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।

19 नवंबर के लिए 1,017 किसानों को जारी किए गए टोकन

आगामी 19 नवंबर को धान विक्रय के लिए 1,017 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इनके माध्यम से 3,769.45 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है।

उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छाया और तौल की व्यवस्था पर जोर

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल, छाया, बारदाना और तौल सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही धान की गुणवत्ता, निर्धारित मापदंडों के अनुसार तौल और सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पारदर्शी धान खरीदी के लिए केंद्रों का नियमित निरीक्षण

जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है एवं किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और टोकन के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों में धान लेकर पहुंचें, ताकि खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *