

महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के जत्थे को किया रवाना, 23 नवंबर तक चलेगी सात दिवसीय यात्रा
धमतरी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 265 श्रद्धालुओं को द्वारका, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को किया रवाना
महापौर रामू रोहरा एवं समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक डॉ. मनीषा पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों से भरी बस को रवाना किया और सभी को सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुजुर्गों एवं पात्र नागरिकों को प्रमुख धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा का अवसर उपलब्ध करा रही है। यह योजना उन लोगों के लिए लाभकारी है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से तीर्थस्थलों की यात्रा नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद और नई ऊर्जा मिलती है।
यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कंबल एवं ब्लैंकेट
17 से 23 नवंबर तक निर्धारित इस सात दिवसीय यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। यात्रा पर रवाना होने से पहले यात्रियों को कंबल एवं ब्लैंकेट भी वितरित किए गए।
धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी सहित नगरीय निकायों के श्रद्धालु हुए शामिल
तीर्थयात्रा में जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी से 50-50 श्रद्धालु शामिल हैं। इसके अलावा नगर निगम धमतरी से 26, नगर पंचायत कुरूद से 9, नगरी से 12, आमदी से 9 और भखारा से 9 श्रद्धालु रवाना हुए। इस प्रकार जिले के कुल 265 श्रद्धालु भगवान द्वारकाधीश, सोमनाथ महादेव एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

