निर्धारित मात्रा से अधिक धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, दो स्थानों से 120 कट्टा धान जब्त

बिरझूली में राजेंद्र साहू के पास मिला 80 कट्टा और सेमरा में फुटकर व्यापारी रमेश खंडेलवाल के परिसर से 40 कट्टा धान बरामद

धमतरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध भंडारण और व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार जांच एवं निगरानी की जा रही है।इसी क्रम में मंगलवार को राजस्व विभाग और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने दो स्थानों पर आकस्मिक जांच कर कुल 120 कट्टा धान जब्त किया।

धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, दो स्थानों पर की गई छापेमार कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरझूली में छोटे व्यापारी राजेंद्र साहू के यहां निर्धारित मात्रा से अधिक धान भंडारित पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 80 कट्टा धान जब्त किया गया।इसी तरह ग्राम सेमरा में फुटकर व्यापारी रमेश खंडेलवाल के दुकान परिसर का निरीक्षण किया गया।जहां से 40 कट्टा अवैध रूप से भंडारित धान मिलने पर टीम ने उसे जब्त कर लिया। जब्त धान को आगे की नियमानुसार कार्रवाई के लिए दुकान संचालक की सुपुर्दगी में दिया गया।

निर्धारित मात्रा से अधिक धान भंडारण और अनियमित व्यापार पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं अनियमित व्यापार पर नियंत्रण के लिए राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें लगातार जांच कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता, निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *