अग्निवीर बनने का सपना लेकर युवाओं ने लगाई दौड़, धमतरी में अग्निवीर महा-मैराथन आयोजित

1600 मीटर दौड़ में अग्निवीर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम, सेना भर्ती रैली की तर्ज पर 100-100 युवाओं के बैच में हुई प्रतियोगिता

धमतरी। भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देशसेवा का सपना संजोए युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी शारीरिक दक्षता परखने के उद्देश्य से रविवार को धमतरी के इंडोर स्टेडियम में अग्निवीर महा-मैराथन का आयोजन किया गया। निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केंद्र एवं मिलिट्री एकेडमी, धमतरी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 400 से अधिक युवाओं एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेना भर्ती रैली की तर्ज पर 100-100 युवाओं के बैच में हुई दौड़

सुबह 5 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में 1600 मीटर की दौड़ रखी गई। इसमें छत्तीसगढ़ के ऐसे युवाओं को शामिल किया गया, जिन्होंने भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रतियोगिता का आयोजन सेना की अग्निवीर भर्ती रैली की प्रक्रिया के अनुरूप किया गया। इसके लिए अभ्यर्थियों को 100-100 युवाओं के अलग-अलग बैच में विभाजित कर दौड़ कराई गई।

युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा और आगामी भर्ती प्रक्रिया के लिए किया प्रोत्साहित

आयोजकों के अनुसार, महा-मैराथन का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तैयार करना, उनकी दौड़ संबंधी क्षमता का आकलन करना और आगामी भर्ती प्रक्रिया के लिए आत्मविश्वास बढ़ाना है। इस आयोजन से अभ्यर्थियों को सेना भर्ती रैली जैसी व्यवस्था में अपनी तैयारी परखने का अवसर मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *