18 नवंबर को कुरूद में लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला

पांच निजी कंपनियां 162 से अधिक पदों पर करेंगी भर्ती, 10वीं से स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा अवसर

धमतरी। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं रोजगार विभाग द्वारा 18 नवंबर को शासकीय आईटीआई कुरूद में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें पांच निजी कंपनियां 162 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी।

ऑनलाइन आवेदन के बाद साक्षात्कार से होगा चयन

उपसंचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर के अनुसार, पुशकल एग्रोटेक लिमिटेड बिलासपुर में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव और सेल्स ऑफिसर के 40 पद, स्काई ऑटोमोबाइल रायपुर में सेल्स एग्जीक्यूटिव और फिटर के 7 पद, टीमलीज सर्विसेज लिमिटेड में पिकर-पैकर के 50 पद, प्रगति फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड में ऑफिसर के 35 पद तथा आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई (ऑटोमोबाइल मैकेनिक) एवं बीएससी कृषि उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन जरूरी

इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा रोजगार पोर्टल http://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। मेले में शामिल होने के लिए रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लानी होगी।अतःरोजगार विभाग ने पात्र युवाओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *