धान खरीदी की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने अधिकारियों को दिए निर्देश

धमतरी। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी,जिसे देखते हुए एसडीएम धमतरी डॉ. कल्पना ध्रुव ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति अछोटा के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की तौलाई, नमी परीक्षण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन तथा किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।एसडीएम ने कहा कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उपज की गुणवत्ता जांच और तौल निर्धारित नियमों के अनुसार की जाए। साथ ही केंद्र में साफ-सफाई, सुरक्षा और अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए खरीदी के पहले दिन से ही बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *