गोवर्धन पूजा पर उमरगांव में सजी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल

छत्तीसगढ़ी गीत, सुवा, ददरिया, पंथी और हास्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का बांधा समां, देर रात तक झूमते रहे लोग

धमतरी। दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर ग्राम उमरगांव में जय श्रीराम युवा संगठन द्वारा रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वर गंगा छत्तीसगढ़ी रिकॉर्डिंग कार्यक्रम की कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

सुवा, ददरिया और पंथी नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगीत, सुवा नृत्य, ददरिया, पंथी नृत्य और हास्य प्रहसनों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। लोकसंस्कृति और पारंपरिक गीत-संगीत से सजे इस आयोजन का ग्रामीणों ने देर रात तक आनंद लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।

युवा संगठन के सदस्यों ने आयोजन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में जय श्रीराम युवा संगठन के सुरेश गुप्ता, महेश पुजारी, राजेन्द्र नाग, भुवनेश्वर यादव, संजय सूर्या, तोषण पुजारी, संदीप, हेमंत, प्रदीप, खेलन, डिकेश, रवि, शिवा, चेतन, लोमेश, टिकेश, देवेंद्र, रोमेश, नारायण सहित संगठन के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *