पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

जोरातराई में शीतला मंदिर के पास हुई वारदात, थाना भखारा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

धमतरी। जिले के ग्राम जोरातराई (अ) में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है,जिस पर थाना भखारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए किया गया रेफर

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे देवेंद्र साहू शीतला मंदिर के पास बैठा था।इसी दौरान गांव का खगेश कुमार निर्मलकर उर्फ सागर निर्मलकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धारदार चाकू से देवेंद्र के पेट पर वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे डायल 112 की मदद से कुरुद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया।

थाना भखारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा

प्रार्थी संतू राम साहू की रिपोर्ट पर थाना भखारा ने अपराध के तहत धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की एवं घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त धारदार बटची चाकू और वारदात के समय पहने गए कपड़े जब्त किए गए तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम खगेश कुमार निर्मलकर उर्फ सागर निर्मलकर, उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जोरातराई (अ), थाना भखारा, जिला धमतरी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *