कृषि को लाभकारी और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम – चेतन हिन्दूजा

कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक आदान सहायता का निर्णय किसानों को देगा आर्थिक संबल

धमतरी। कृषक उन्नति योजना को खेती-किसानी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल बताते हुए भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय किसानों के हित में बड़ा कदम है। सरकार का उद्देश्य केवल धान खरीदी तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित आर्थिक लाभ दिलाकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाना है।

प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक आदान सहायता से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल

हिन्दूजा ने कहा कि प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक आदान सहायता देने का निर्णय इसी उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है। खेती में मौसम, भूमि की उर्वरता, सिंचाई और अन्य परिस्थितियों के कारण प्रत्येक किसान का उत्पादन अलग-अलग होता है। ऐसे में वास्तविक धान विक्रय और सत्यापित रकबे के आधार पर सहायता राशि देने की व्यवस्था किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।कहा कि इस व्यवस्था से कम उत्पादन वाले किसानों को भी आर्थिक संबल मिलेगा। साथ ही किसानों पर निर्धारित मात्रा में धान बेचने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने का दबाव नहीं रहेगा। इससे कृषि क्षेत्र में आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को अपनी परिस्थितियों के अनुरूप खेती करने में मदद मिलेगी।

खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

चेतन हिन्दूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत का बोझ कम करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कृषक उन्नति योजना भी इसी व्यापक किसान हितैषी सोच का हिस्सा है।

किसानों की खुशहाली और आत्मनिर्भरता ही प्रदेश के विकास की आधारशिला : चेतन हिन्दूजा

कहा कि भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं और खेती की वास्तविक परिस्थितियों को समझते हुए नीतिगत निर्णय ले रही है। किसानों की आर्थिक मजबूती ही प्रदेश की समृद्धि और विकास की मजबूत आधारशिला है। कृषक उन्नति योजना से खेती को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *