
महिमा सागर वार्ड स्थित शीतला माता मंदिर में दोपहर 3 बजे होगा आयोजन, समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आमंत्रण
धमतरी। धीवर समाज धमतरी परगना द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह 14 नवंबर,को दोपहर 3 बजे महिमा सागर वार्ड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित होगा।
आयोजन में महिला, युवा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को आमंत्रण
समाज के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा एवं सचिव सोहनलाल धीवर ने बताया कि समारोह में समाज के पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, आईटी प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के सदस्यों सहित समाज के सभी कुटुंबजनों को आमंत्रित किया गया है।सभी सामाजिक बंधुओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए निर्धारित समय पर समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

