
महिला जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगी शामिल, आम नागरिकों से मुलाकात कर सुनेंगी समस्याएं
धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे जिला मुख्यालय में आयोजित महिला जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों से अवगत होंगी।
सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगा धमतरी प्रवास
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार डॉ. साहू सुबह 9 बजे रायपुर से धमतरी के लिए रवाना होंगी और 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित स्वर्गीय संतोष नेताम नवीन सभाकक्ष में आयोजित जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगी।दोपहर 2.15 बजे वे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे से शाम 4.30 बजे तक पुनः नवीन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5.30 बजे धमतरी से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी और शाम 6.30 बजे रायपुर पहुंचेंगी।

