
15 ग्राम हेरोइन सहित 3.53 लाख रुपये का मशरूका जब्त, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस
धमतरी। एसपी के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत थाना सिटी कोतवाली एवं स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
सोरिद नगर के शीतला मंदिर के पास पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
पुलिस को सूचना मिली थी कि सोरिद नगर स्थित शीतला मंदिर के पास कुछ युवक हेरोइन बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं,जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 15 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है, बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी
- केशव उर्फ बब्लू सोनी (24 वर्ष) निवासी रिसाई पारा, कोडेमल धर्मशाला के सामने, धमतरी।
- शुभम सोनी (19 वर्ष) निवासी जोधापुर वार्ड, डाकबंगला वार्ड, शंकर नगर, धमतरी।
- आशुतोष उर्फ आशु तिवारी (25 वर्ष) निवासी आमातालाब रोड, इंडोर स्टेडियम के पास, धमतरी
- पूछताछ में सामने आए कथित मुख्य सप्लायर की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर कथित मुख्य सप्लायर का नाम सामने आया है।उसकी तलाश की जा रही है।तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विशेष न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

