दीपावली, गोवर्धन पूजा, गोरा-गौरी एवं भाई दूज पर अरुण सार्वा ने दी शुभकामनाएं

जिलेवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना, प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील

धमतरी। दीपावली, गोवर्धन पूजा, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति के प्रतीक गोरा-गौरी पर्व एवं भाई दूज के पावन अवसर पर जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा ने जिलेवासियों सहित प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सभी पर्व हमारी संस्कृति, लोकआस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है

सार्वा ने कहा कि हमारे पर्व और त्योहार भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और समृद्ध परंपराओं के प्रतीक हैं। दीपावली का पर्व जीवन में प्रकाश, सकारात्मकता, सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करता है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है।कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौमाता और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति हमारी आस्था एवं जिम्मेदारी को दर्शाती है। वहीं, छत्तीसगढ़ की विशिष्ट लोकपरंपरा से जुड़ा गोरा-गौरी पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और विश्वास के अटूट रिश्ते को और मजबूत बनाता है।त्योहारों की सार्थकता तभी है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशहाली आए और हर परिवार सुख, शांति एवं समृद्धि का अनुभव करे। उन्होंने नागरिकों से आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता की भावना के साथ सभी पर्व मनाने की अपील की।अंत में उन्होंने कामना की कि दीपावली का प्रकाश हर घर-आंगन को खुशियों से रोशन करे। किसानों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं एवं श्रमिकों के जीवन में उन्नति और प्रगति के नए अवसर आएं तथा जिला निरंतर विकास, खुशहाली और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *