SDRF की तत्परता से मारुति धाम में फंसे पुजारी का सुरक्षित रेस्क्यू

जलभराव के बीच मौके पर पहुंची टीम, सुरक्षित गांव तक पहुंचाया

धमतरी। लगातार बारिश और जलभराव के बीच कुरुद विकासखंड के ग्राम सिरसिदा स्थित मारुति धाम में कल शाम से फंसे पुजारी को SDRF की टीम ने आज सुबह सुरक्षित बाहर निकाला। जलभराव के कारण धाम तक आवागमन बाधित हो गया था।सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव दल को सक्रिय किया तथा SDRF के जवानों ने मौके पर पहुंचकर जलस्तर और सुरक्षित मार्ग का आकलन किया तथा सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर पुजारी को सुरक्षित गांव तक पहुंचाया।जिला प्रशासन, SDRF और स्थानीय अमला प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से नदी-नालों, जलभराव और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने तथा आपात स्थिति में तत्काल राहत दल को सूचना देने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *