जलस्रोतों की सफाई कर दिया स्वच्छता और संरक्षण का संदेश

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत नदी घाटों, जलाशयों और पर्यटन स्थलों में चला स्वच्छता अभियान

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी वनमंडल द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न जलस्रोतों, नदी घाटों एवं पर्यटन स्थलों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के साथ नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।अभियान के तहत फुटहामुड़ा जलाशय, नरहरा जलप्रपात, कोटरवाही, महानदी उद्गम स्थल फरसियां, नगरी स्थित महामाई मंदिर तथा गणेश घाट सिहावा सहित विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान नदी घाटों और जलस्रोतों के आसपास बिखरे प्लास्टिक, बोतल एवं अन्य कचरे को एकत्र कर हटाया गया।

जलस्रोतों के संरक्षण और आसपास पौधरोपण के लिए किया प्रोत्साहित

वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं ग्रामीणों को जलस्रोतों में कचरा नहीं डालने तथा प्लास्टिक का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग एवं निस्तारण करने के लिए जागरूक किया। साथ ही जलस्रोतों के संरक्षण और आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण को भी प्रोत्साहित किया गया,अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *