रुद्री से गंगरेल तक साइकिल पर बेटियों ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

समीरा खान ने छात्राओं से कहा—सपनों को लक्ष्य बनाएं, गलत के खिलाफ आवाज उठाएं

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत बालिका सशक्तिकरण एवं प्रेरणा कार्यक्रम रूप में रुद्री से गंगरेल तक आयोजित बालिका साइकिल रैली में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्मविश्वास, समान अवसर और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।

रैली को राजस्व पीयूष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गंगरेल स्थित बार्डिया लेक व्यू में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पर्वतारोही एवं एकल साइकिल यात्री समीरा खान ने छात्राओं से बातचीत किया।खान अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बेटियां अपने सपनों को पहचानें और उन्हें पूरा करने के लिए साहस के साथ आगे बढ़ें,यदि कोई बात या व्यवहार गलत लगे तो उसके खिलाफ आवाज उठाने से पीछे नहीं हटना चाहिए।जिला पंचायत के सीईओ जयंत नाहटा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बेटियां अपनी प्रतिभा को पहचानकर शिक्षा, खेल, तकनीक, कौशल विकास और स्वरोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ें,जिला प्रशासन बालिकाओं को उपलब्ध अवसरों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सहयोग करेगा।साथ ही दिव्यांग खिलाड़ी चंचल सोनी ने भी अपने संघर्ष और उपलब्धियों की कहानी साझा की।वहीं संवाद के दौरान छात्राओं ने शिक्षा, करियर, खेल, रोजगार, आत्मनिर्भरता और व्यक्तिगत निर्णयों से जुड़े सवाल पूछे। कार्यक्रम ने बालिकाओं को अपनी बात खुलकर रखने, लक्ष्य निर्धारित करने और चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना करने की प्रेरणा दी।यह कार्यक्रम बेटियों के सपनों, साहस और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में सामने आया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *