
23 से 25 सितंबर तक जिले में होंगे पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के कार्यक्रम
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 23 से 25 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अभियान के प्रमुख कार्यक्रम
23 सितंबर धमतरी, कुरूद, भखारा, नगरी, दुगली और सिंगपुर में पौधरोपण।24 को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता अभियान।24-25 को कोटरवाही नरहरा जलप्रपात, पम्पारनाला, फुटहामुड़ा जलाशय, महानदी उद्गम क्षेत्र फरसियां-सांकरा और गणेश घाट सहित विभिन्न जलस्रोतों में साफ-सफाई एवं संरक्षण और 25 सितंबर चटौद, कोडापार और बगदेही में गार्डन विकास, शिलान्यास एवं पौधरोपण।अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रमों की गतिविधियों का फोटो-वीडियो के माध्यम से दस्तावेजीकरण भी किया जाएगा।
अभियान के प्रभावी संचालन के लिए आवास एवं पर्यावरण के रीजनल ऑफिसर प्रकाश कुमार रबड़े को नोडल अधिकारी तथा बाल किशोर लकड़ा और डीएसपी भानुप्रताप चंद्राकर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।वहीं विकासखंड स्तर पर संबंधित अधिकारियों को आयोजन और समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संवर्धन के साथ नागरिकों में ‘सेवा और संरक्षण में मेरा भी योगदान’ की भावना को बढ़ावा देना है।

