योजनाओं ने बदली राह, वर्षा ने पैरों से जलाया उम्मीद का दीप

रुद्रेश्वर घाट पर दिव्यांग छात्रा ने अपने पैरों से किया दीप प्रज्वलित

धमतरी। रुद्रेश्वर घाट पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के दौरान दिव्यांग छात्रा वर्षा ध्रुव ने अपने पैरों से दीप प्रज्वलित कर संदेश दिया कि हौसलों के साथ शासन की योजनाओं का सहारा मिले तो मुश्किल परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की राह आसान हो सकती है।ग्राम सियादेही निवासी वर्षा कक्षा 11वीं की छात्रा हैं और वर्तमान में रुद्री स्थित एडजेस्ट फाउंडेशन में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। उनके माता-पिता खेती-मजदूरी कर परिवार चलाते हैं।आर्थिक कठिनाइयों के बीच शासन की विभिन्न योजनाएं उनके परिवार के लिए सहारा बनी हैं।

योजनाओं ने की आर्थिक चुनौतियों को कम

परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला, जिससे वर्षों की आवास संबंधी परेशानी दूर हुई। गरीबी रेखा के राशन कार्ड से प्रतिमाह 35 किलो चावल मिल रहा है, जबकि महतारी वंदन योजना के तहत वर्षा की माता को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता प्राप्त हो रही है। वर्षा को छात्रवृत्ति के साथ समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजना का भी लाभ मिल रहा है।इन योजनाओं ने परिवार की आर्थिक चुनौतियों को कम करने के साथ वर्षा की शिक्षा को जारी रखने में भी मदद की है। यही कारण है कि रुद्रेश्वर घाट पर उनके हाथों की जगह पैरों से जला दीप केवल एक प्रतीकात्मक क्षण नहीं रहा, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले सहारे, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की उम्मीद की रोशनी बन गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *