सेवा संकल्प अभियान को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया राजनीतिक कार्यक्रम

धमतरी। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक कार्यक्रम बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियान की आड़ में सरकारी तंत्र, शासकीय संपत्तियों और शिक्षण संस्थानों का राजनीतिक उपयोग किया जा रहा है।चंद्राकर ने दावा किया कि जिले के स्कूलों, कॉलेजों और ग्राम पंचायतों में अधिकारियों के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कहा कि यदि यह भाजपा का संगठनात्मक अभियान है, तो सरकारी भवनों, वाहनों और प्रशासनिक अमले का उपयोग क्यों किया जा रहा है।साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए सरकार से इन मुद्दों पर ध्यान देने की मांग की। उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से पंचायतों एवं शिक्षण संस्थानों पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाने की अपील की।चंद्राकर ने कहा कि यदि सरकारी संसाधनों के कथित दुरुपयोग और दबाव की स्थिति पर रोक नहीं लगी, तो जिला कांग्रेस कमेटी आम जनता, युवाओं और छात्र संगठनों के साथ आंदोलन करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *