अंतिम संस्कार को लेकर असहमति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा; शांतिपूर्ण ढंग से हुआ अंतिम संस्कार

अधिकारियों के बातचीत और दोनों पक्षों की सहमति से टला विवाद
धमतरी। नगरी क्षेत्र के ग्राम नवागांव में महिला के अंतिम संस्कार को लेकर बनी असहमति को प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप और बातचीत के जरिए सुलझा लिया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से चर्चा कर सहमति बनाई, जिसके बाद शांतिपूर्ण माहौल में महिला का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।प्रशासन के अनुसार गांव और आसपास के क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।ग्राम नवागांव निवासी पियन बाई साहू का 9 सितंबर की शाम निधन हुआ था। अंतिम संस्कार को लेकर असहमति की सूचना मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम नगरी, एसडीओपी, तहसीलदार बेलरगांव और थाना प्रभारी सिहावा मौके पर पहुंचे और संबंधित पक्षों से बातचीत की।
प्रशासन के समन्वित प्रयासों और दोनों पक्षों के सहयोग से स्थिति सामान्य हुई। वहीं एसडीएम नगरी दुर्गम जैन ने नागरिकों से शांति, संयम और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *