
15 से अधिक निजी कंपनियां करेंगी भर्ती, 8वीं पास से बीई-सीए तक के युवाओं को मौका
धमतरी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 16 सितंबर को धमतरी में रोजगार का बड़ा मंच तैयार होगा। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित संभाग स्तरीय रोजगार मेले में 15 से अधिक निजी कंपनियां 1400 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती करेंगी।मेला सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीएससी कृषि, स्नातकोत्तर, नर्सिंग, आईटीआई, डिप्लोमा, बीई और सीए सहित विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।वहीं चयन संबंधित कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया जाएगा।आवेदन के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।यह मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।अतःयुवाओं के पंजीयन और मार्गदर्शन के लिए लाइवलीहुड कॉलेज धमतरी सहित मगरलोड, नगरी और कुरूद में काउंसिलिंग की जा रही है।

