सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश लेकर 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

धमतरी। सेवा और सुशासन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। अभियान के जरिए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों को सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।वहीं कलेक्टर ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं और कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद विभिन्न सेवा, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ के साथ अभियान का समापन होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *