धमतरी के हर युवा तक पहुंचे सही अवसर – ‘युवा धमतरी’ पहल पर प्रशासन का जोर

धमतरी। जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप शिक्षा, कौशल, इंटर्नशिप, रोजगार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप के अवसरों से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ‘युवा धमतरी’ पहल को प्रभावी मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है।जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जानकारी, मार्गदर्शन या संस्थागत संपर्क के अभाव में कोई भी युवा उपलब्ध अवसरों से वंचित न रहे। इसके लिए विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, प्रशिक्षण एजेंसियों, उद्योगों एवं विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर युवाओं को काउंसलिंग, प्रशिक्षण, मेंटरशिप, नेटवर्किंग, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा, ने कहा कि ‘युवा धमतरी’ के माध्यम से युवाओं को ‘Education to Employability, Skill to Enterprise और Idea to Startup’ की पूरी यात्रा में आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास है।वहीं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा,ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और आकांक्षाओं को सही अवसरों से जोड़ना जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। विभागों, शिक्षण संस्थानों, उद्योगों और प्रशिक्षण संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से जिले में युवा-केंद्रित मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया जा सकता है।
पोर्टल पर करें पंजीयन
इच्छुक विद्यार्थी, युवा, उद्यमी एवं स्टार्टअप अपनी रुचि, आवश्यकता, चुनौतियां और सुझाव साझा करने के लिए ‘युवा धमतरी’ पोर्टल yuvadhamtari.com पर पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन अथवा मार्गदर्शन के लिए नोडल समन्वय एवं प्रशिक्षण एजेंसी CGS Network के मोबाइल नंबर +91-9301727212 पर संपर्क किया जा सकता है।वहीं जिला प्रशासन ने युवाओं से इस पहल में सक्रिय सहभागिता कर उपलब्ध अवसरों का समयबद्ध लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *