धमतरी में शुरू हुई रैपिडो सेवा, शहर के सफर को मिलेगी रफ्तार

मोबाइल ऐप से बुकिंग की सुविधा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर की उम्मीद
धमतरी। शहरवासियों के लिए आवागमन की सुविधा बढ़ाने की दिशा में नई शुरुआत हुई है। धमतरी में रैपिडो (Rapido) की सेवाएं शुरू हो गई हैं। इससे नागरिकों को शहर के भीतर आने-जाने के लिए एक और सुविधाजनक एवं त्वरित परिवहन विकल्प मिलेगा।

मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग

मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग की सुविधा होने से बाजार, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज और कार्यालय जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।वहीं सेवा शुरू होने से स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।नागरिकों से सेवा का उपयोग करते समय निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *