शिक्षकों का सम्मान कर साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

मैं साइबर जागरूक हूं’ अभियान में शिक्षक-विद्यार्थियों ने ली शपथ
धमतरी। साइबर अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने आमातालाब स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक सम्मान एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। एसपी भावना पांडेय की मौजूदगी में शिक्षकों का सम्मान किया गया और उन्हें साइबर जागरूकता अभियान से जोड़ा गया।एसपी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की समझाइश दी। डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर ने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, KYC, OTP, UPI और APK फाइल के जरिए होने वाली ठगी से बचाव के उपाय बताए।

कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा का दिया संदेश ।

कार्यक्रम में शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने ‘मैं साइबर जागरूक हूं’ सेल्फी अभियान में हिस्सा लेकर साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस ने लोगों से OTP, UPI PIN और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *