
धमतरी में 5-6 सितंबर को ‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’
धमतरी। युवाओं में रचनात्मकता, डिजिटल कौशल, नवाचार और अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 5 एवं 6 सितंबर को ‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’ का आयोजन किया जाएगा। Dhamtari YUVA – Youth Skill Upgradation and Value Addition की भावना के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के युवा और डिजिटल क्रिएटर्स एक साझा मंच पर अपने अनुभव, कौशल और रचनात्मक विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल क्षेत्र की नई संभावनाओं से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को निखारना है।

