धमतरी में ‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’ का आगाज, डिजिटल हुनर को मिलेगा नई उड़ान

5 और 6 सितंबर को दो दिवसीय आयोजन; प्रदेशभर के कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और डिजिटल स्टोरीटेलर्स होंगे शामिल
धमतरी। युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को डिजिटल मंच से जोड़ने और उनके कौशल को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’ का आयोजन 5 एवं 6 सितंबर को किया जा रहा है। FFFFF Dhamtari YUVA – Youth Skill Upgradation and Value Addition की भावना के अनुरूप आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम प्रदेशभर के डिजिटल क्रिएटर्स, युवाओं और रचनात्मक प्रतिभाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा।आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, फोटोग्राफर्स, वीडियोग्राफर्स, ब्लॉगर्स, व्लॉगर्स और डिजिटल स्टोरीटेलर्स हिस्सा लेंगे।

डिजिटल हुनर के साथ स्थानीय पहचान को मिलेगा मंच
‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’ का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल माध्यमों के सकारात्मक और प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित करना है।साथ ही धमतरी और छत्तीसगढ़ की स्थानीय कला, संस्कृति, पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य, लोक परंपराओं और विकास की कहानियों को डिजिटल माध्यमों के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल कंटेंट निर्माण, स्टोरीटेलिंग, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, पर्सनल ब्रांडिंग और स्थानीय विषयों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करने जैसे विषयों पर सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।यह आयोजन केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रतिभागियों के बीच नेटवर्किंग, संवाद और आपसी सहयोग की संभावनाओं को भी बढ़ावा देगा। इससे युवा क्रिएटर्स को नए विचारों के साथ काम करने और डिजिटल क्षेत्र में नए अवसर तलाशने का मंच मिलेगा।धमतरी की खूबसूरती को डिजिटल दुनिया से जोड़ने की पहलप्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध धमतरी की अपनी विशिष्ट पहचान है। गंगरेल जलाशय, वनांचल, ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति और पर्यटन स्थलों को डिजिटल क्रिएटर्स के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।जिला प्रशासन का मानना है कि युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को सही दिशा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार, उद्यमिता और डिजिटल अवसरों की संभावनाओं को भी मजबूत किया जा सकता है। युवाओं की रचनात्मकता विकास की ताकत : कलेक्टर
कलेक्टर ने कहा कि डिजिटल दौर में युवाओं की रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता विकास की महत्वपूर्ण शक्ति बन चुकी है, ‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’ महज एक रचनात्मक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के कौशल उन्नयन, विचारों के आदान-प्रदान और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने की पहल है।जिला प्रशासन का प्रयास है कि युवा अपनी रचनात्मक क्षमता का उपयोग सकारात्मक सामाजिक संदेशों, स्थानीय संस्कृति, पर्यटन और विकास की उपलब्धियों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में करें। ऐसे मंच युवाओं को सीखने, जुड़ने और नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित करेंगे।जिला प्रशासन ने प्रदेशभर के डिजिटल क्रिएटर्स और युवाओं से ‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’ में सहभागिता का आह्वान किया है।आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए +91 78060 83218 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *