राठी गोदाम के पास जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, 55,650 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त

कोतवाली पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, एसपी के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

धमतरी। जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने जालमपुर स्थित राठी गोदाम के पास जुआ खेल रहे छह आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 55,650 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जालमपुर में राठी गोदाम के सामने कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर ‘काट-पत्ती’ जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ लिया तथा थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 211/26 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी – सतीश अहमद (26), निवासी मकेश्वर वार्ड; गोपाल साहू (32), निवासी इतवारी बाजार; दीपक केसरिया (26), निवासी महंत घासीदास वार्ड; अजमद हुसैन (35), निवासी बड़े मस्जिद; सुनील मेश्राम (26), निवासी रामसागर पारा; तथा दुर्गेश्वर (35), निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड, धमतरी शामिल हैं।धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध एवं असामाजिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *