
धमतरी।जिना प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग धमतरी के संयुक्त सहयोग से जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।इसके तहत जरूरतमंद दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण प्रदान किए गए।नगरी तहसील के अंतर्गत ग्राम उमरगांव निवासी 75 वर्षीय की झाडू राम, जो कि श्रवणबाधित हैं, उन्हें कान की मशीन प्रदान की गई,इसी तरह ग्राम सोरम निवासी 41 वर्षीय मुकेश कुमार जो कि अस्थिबाधित हैं, उनके सुगम आवागमन के लिए ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।वहीं सहायक उपकरण पाकर हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे और जिला प्रशासन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


